फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, 19 सचिवों का वेतन रोका, हटेंगे भीमचंडी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति खराब होने पर सीडीओ गौरांग राठी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एक प्रधान को हटाने की कार्रवाई होगी। एक ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, 19 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा विकास भवन में सीडीओ ने की। मिशन के तहत एलओबी (लेफ्ट आउट बेगर फैमिली) का लक्ष्य 49698 दिया गया है। इसमें से 20934 की जियोटैगिंग नहीं हुई है। सभी को 30 जून तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। खराब प्रगति वाले गांवों में सुधार न होने पर कार्रवाई होगी। 15 जून तक समीक्षा फिर से होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी सास्वत आनंद सिंह ने बताया कि शौचालयों की प्रगति मात्र 69 प्रतिशत होने पर भीमचंडी आराजीलाइन के प्रधान को हटाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा सोनबरसा, तेंदुई, ठठरा ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित किया गया। ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका। इनमें आराजीलाइन के ग्राम पंचायत सचिव विजय कन्नौजिया, रामजी, दीपक शर्मा, अंकित चौबे, चोलापुर राजेश यादव, तेज बहादुर, अरविंद सिंह, प्रभुप्रकाश, हरहुआ के वीरेंद्र कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, बीनासोमार, काशी विद्यापीठ प्रभा सोनकर, पिंडरा संजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, अमित वर्मा, चंद्रबलि राम, सेवापुरी मनोज श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, रमेश सोनकर का वेतन रोका गया। सालिड लिक्विड वेस्ट मैंनेजमेंट की कार्ययोजना 15 जून तक बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें