फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर भी बनेंगे सीएनजी स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की हवा के साथ ही पानी की शुद्धता के लिए गेल इंडिया गंगा घाटों पर सीएनजी स्टेशन खोलने की तैयारी कर रहा है। इसका उद्देश्य नदी में चलने वाली नावों को सीएनजी से संचालित कराना और उन्हें समय और जरूरत के हिसाब से पर्याप्त ईंधन उपलब्ध कराना है। फिलहाल खिड़किया घाट पर सीएनजी स्टेशन खोला जाएगा। इसके अलावा नाविकों की सुविधा के लिए एक फ्लोटिंग स्टेशन शुरू करने पर भी विचार चल रहा है जिससे अलग-अलग घाटों पर सीएनजी उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

यह जानकारी गेल के मुख्य महाप्रबंधक एसएन यादव ने शनिवार को मकबूल आलम रोड स्थित अपने कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि अब तक शहर के 15845 घरों तक पीएनजी पहुंचाई जा चुकी है। इस माह तक चितईपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग तक पाइपलाइन बिछाने का भी काम पूरा कर लिया जाएगा। इस समय अंधरापुल से लहरतारा और अंधरापुल से राजघाट तक पाइप लाइन बिछाई जा रही है। अगले चरण में पांडेयपुर, भोजूबीर, आजमगढ़ रोड, सिंधोरा रोड तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि शहर में चार सीएनजी स्टेशन खुल गए हैं और नदेसर, अलईपुर, भेलूपुर, चितईपुर, चुरामनपुर, बाबतपुर, पांडेयपुर में नए सीएनजी स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। रिंग रोड सीएनजी स्टेशन पर तो बसों में भी ईंधन रिफलिंग की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि यह पेट्रोल से सस्ता है। अगर ऑटो चालक 28 हजार तक का सीएनजी किट लगवाते हैं तो इससे होने वाले बचत से एक माह में ही किट का दाम निकल आएगा। इसी तरह कार में यह किट 40 हजार तक में लगवाकर प्रति लीटर दो रुपये की बचत की जा सकती है। औद्योगिक क्षेत्र लहरतारा और करखियांव तक पाइपलाइन ले जाने की तैयारी है। डीरेका के कारखाने में रेल इंजन निर्माण में होने वाले कार्यों के लिए भी सीएनजी गैस उपलब्ध कराया जाएगा। उप महाप्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से शहर में चल रही विकास परियोजनाओं को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें