वाराणसी। प्लानेट ग्रुप की ओर से लखनऊ जिमखाना क्लब परिसर में आयोजित मिस एंड मिसेज नार्थ इंडिया प्रतियोगिता में काशी की ऋतु सिंह ने ग्रैंड फिनाले में जीत हासिल कर मिसेज नार्थ इंडिया का खिताब जीत लिया है। ऋतु के वाराणसी आने पर मंगलवार को सिगरा स्थित एक रेस्टोरेंट में वात्सल्य सोसाइटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दीपमाला केशरी मिसेज बनारस 2018, अर्पणा भारद्वाज मिसेज बनारस रनरअप-2018, निहारीका राय, मिसेज बनारस 2015, डॉ. अनुपमा गोयल, नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी वंदना सिंह, सीमा भारद्वाज, सुभांगी जैन, ज्योति श्रीवास्तव, स्मृति मिश्रा, साक्षी द्विवेदी आदि मौजूद रहीं। चितईपुर निवासी ऋतु पत्नि होने के साथ एक मां भी हैं। इस अवसर पर उनके पति विनोद सिंह, पिता दिलीप सिंह, भाई संदीप सिंह, पुत्र आर्यन और बहन नीतू सिंह भी मौजूद थीं।