फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 45 के पार, मानसून भी देरी से आने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सूरज की तल्खी से दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले तीन दिन से तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप इतनी तेज हो रही है कि लोगों को बाहर निकलने में भी सोचना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक धूप का असर इतना रहता है कि सड़क पर लोगों की आवाजाही बहुत कम हो जाती है। गंगा घाटों पर भी दोपहर में सन्नाटे जैसा माहौल रहता है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 45.3, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार अप्रैल में ही तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस बार मानसून भी लेट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें