फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैंप में पहुंचे कार्यवाहक एडीजी, जानी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एनसीसी निदेशालय लखनऊ के कार्यवाहक अतिरिक्त महानिदेशक ब्रिगेडियर अरबिंद कुमार ने बीएचयू में चल रहे 28 गर्ल्स बटालियन के कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को मिलने वाले प्रशिक्षण, परेड, निशानेबाजी के साथ थल सैनिक कैंप के लिए चयनित कैडेटों के साथ ही कैंप की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय ए के देखरेख में 23 मई से एक जून तक चलने वाले शिविर में बनारस, गाजीपुर, बलिया, चंदौली के 300 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कैडेटों को परेड, मैप रीडिंग, क्वार्टर गार्ड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और बी तथा सी प्रमाण पत्र परीक्षा की तैयारी भी कराई जा रही है। कैंप में पहुंचे ब्रिगेडियर अरबिंद कुमार ने पहले कैडेटों के गार्ड आफ आनर की सलामी ली, इसके बाद कैंप में पहुंचकर यहां व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ सेवा ही एनसीसी का प्रमुख उद्देश्य है, ऐसे में कैडेटों को सदैव देश सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल जीआरके शेषा साई ने बताया कि इसी कैंप से थल सैनिक कैंप के लिए टीम का चयन किया जाएगा। इस दौरान कार्यवाहक ग्रुप कमांडर कर्नल के श्रीनिवास, सूबेदार मेजर बिष्ट उरॉव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें