फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने ट्राली चालक को कुचला, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महमूरगंज में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार डंपर ने ट्राली चालक बल्लू सोनकर (40) को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही बल्लू की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने डंपर पर पथराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभी बल्लू के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। देर रात तक पुलिस उन्हें शांत कराने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना की महमूरगंज पुलिस चौकी के पीछे की बस्ती में रहने वाला बल्लू काम से खाली होकर घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे महमूरगंज में आरओबी के पास कुचल दिया। हादसे में बल्लू की मौत की सूचना पाकर उसकी पत्नी पारो और दो बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी चालक के साथ डंपर को कब्जे में ले लिया। उधर, हंगामे की सूचना पाकर मौके पर भेलूपुर, सिगरा और मंडुवाडीह थाने की फ ोर्स पहुंची। पुलिसकर्मी परिजनों को समझाबुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाह रहे थे लेकिन वे मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। इसके चलते लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सभी को किनारे कराकर महमूरगंज-मंडुवाडीह मार्ग पर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें