फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। फूलपुर थाने से कुछ दूरी पर स्थित नाद नदी पुल के पास रविवार की दो बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन

फूलपुर थाना क्षेत्र के रोह गांव की दलित बस्ती निवासी पंकज (24) अपने छोटे भाई विवेक (21) और गांव के ही गोलू (20) के साथ करखियांव स्थित एक कंपनी में ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। नाद नदी के पास सामने से आ रहे बाइक से पंकज की बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पिंडरा पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर ले जाने पर परिजनों को प्रतीत हुआ कि पंकज की सांस चल रही है तो उसे आननफानन में दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पंकज के भाई विवेक और गोलू को हल्की चोटें आई है। उधर, दूसरे बाइक पर सवार फूलपुर के थरी गांव निवासी गोलू यादव (21) को भी गंभीर चोट आई है और उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि गोलू यादव अपने भाई को बाबतपुर एयरपोर्ट लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें