फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मानसून आने से पहले 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करना पीडब्ल्यूडी के लिए बड़ी चुनौती है। शहर के कई इलाकों में सड़कों की खुदाई की गई है। कहीं सीवर की पाइप लाइन तो कहीं गैस की पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके अलावा कई जगहों पर जल निगम की पाइप लाइन से लीकेज के चलते सड़कें धंसी हैं।
विज्ञापन

चुनाव के चलते बीच में सड़क निर्माण का कार्य ठप पड़ा था। अब काम को तेज किया जा रहा है ताकि 15 जून से पहले अधिकतर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा सके। पांडेयपुर, सारनाथ, भोजूबीर, महमूरगंज आदि स्थानों पर जल निगम सहित अन्य विभागों ने तकरीबन सौ से अधिक जगहों पर खुदाई कर दी। इसके अलावा कमिश्नर आवास के सामने मंडुवाडीह में सड़कें खराब हैं। मानसून से पहले इन सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया तो आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी। कई जगहों पर सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए जनता लगातार गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें