फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ प्रवेश परीक्षा में एक सीट पर 19 अभ्यर्थियों की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की दौड़ शनिवार से शुरू हो गई। स्नातक की 310 सीटों के लिए पहली पाली में 5900 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। इस हिसाब से एक सीट पर 19 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। शनिवार को पहली पाली में बीएससी मैथ, बायो, बीएफए, बीम्यूज की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

शनिवार को स्नातक स्तरीय प्रवेश परीक्षा में दो-दो अंक के 100 सवाल पूछे गए थे। बहुविकल्पीय प्रश्नों का परीक्षार्थियों को दो घंटे के भीतर उत्तर देना था। फैजाबाद की अपर्णा यादव, वाराणसी की नेहा, अनिता, आजमगढ़ के राम प्रवेश, मऊ के श्रेयश पांडेय ने बताया कि बीएफ ए और बीम्यूज का पेपर काफ ी सरल रहा। वहीं बीएससी-मैथ का पेपर कुछ परीक्षार्थियों को कठिन लगा। कई सवालों ने तो परीक्षार्थियों को उलझा दिया। इसके चलते कई परीक्षार्थियों को निर्धारित समय भी कम पड़ गया और उनके चार से पांच सवाल छूट गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी एक दूसरे से उत्तरों का मिलान करते रहे। जिनके उत्तर सही थे वह तो खुश थे लेकिन जिनके गलत थे उनके चेहरे पर निराशा झलक रही थी। वहीं द्वितीय पाली में एमए-मासकाम की परीक्षा सिर्फ एक केंद्र पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें