फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंटों को हटाने पर भड़के राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मऊ, गाजीपुर और चंदौली में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा होने के बाद सोमवार को पहड़िया मंडी में भी हलचल मची रही। कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ता देर शाम से ही पहड़िया मंडी में डट गए। देर रात ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने धरना शुरू कर दिया। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया है।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे सपा-बसपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एजेंटों को हटाने का आरोप लगाया। दावा किया कि पुलिस ने उनसे कहा-आप लोगों को यहां बैठने की अनुमति नहीं है। आप बस आते-जाते रहिए। इसी दौरान एक निजी वाहन अंदर जाने लगा तो उन्होंने विरोध किया और धरने पर बैठ गए। अन्य कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। जानकारी पाकर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विवाद शांत कराया। देर रात तक ईवीएम की रखवाली के लिए कांग्रेेस, सपा, बसपा, जनवादी पार्टी गठबंधन व जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाद बैरियर के पास बैठे थे। उधर, कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि एजेंटों को जहां तक अनुमति है उससे आगे नहीं जाने दिया गया, इसलिए लोग मौके पर जुट गए थे। इस दौरान राघवेंद्र चौबे, संजय बौद्ध, बाबू लाल सेठ, राकेश चौहान, दिनेश चौहान और बबलू मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें