वाराणसी। प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र के चांदपुर, चंदापुर, मंडौली, बजरडीहा, चौकाघाट, पांडेयपुर की दलित बस्तियों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा- बंगाल में हार के डर से ममता बनर्जी तांडव कर रही हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढा रही हैं। मगर, वहां की जनता मतों से उनको जवाब दे रही है।
उन्होंने कहा- प्रदेश में हुए ठगबंधन चुनाव हारने के बाद टूट जाएंगे और एक-दूसरे का मुंह नहीं देखेंगे। कांग्रेस खुद को वोट कटवा कह रही है। एक ओर समस्त पार्टियां जातिवाद की राजनीति कर रही हैं, वहीं भाजपा जातपात से ऊपर विकास की बात कर रही। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं भी गिनाईं।