फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी की रस्म के बाद 27 को निकलेगी पेशवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की काशी में पेशवाई 27 फरवरी को बैजनत्था स्थित जपेश्वर महादेव मंदिर में खिचड़ी की रस्म के बाद पारंपरिक मार्ग से निकाली जाएगी। पेशवाई का नेतृत्व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि महाराज करेंगे। यह निर्णय रविवार को बड़ा हनुमान घाट स्थित जूना अखाड़ा में बैठक के दौरान लिया।
विज्ञापन

बैठक में अखाड़े के संतों के साथ जिलाधिकारी, एडीएम सिटी और एसपी सिटी भी शामिल रहे। बैठक में महाशिवरात्रि पर चार मार्च को होने वाले शाही स्नान और बाबा विश्वनाथ की भस्माभिषेक यात्रा के संबंध में भी चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने हनुमान घाट से बैजनत्था मंदिर तक मार्ग का निरीक्षण किया। पेशवाई के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन, मुख्य मार्ग पर खुलने वाले संपर्क मार्गों के मुहाने पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के बिंदुओं पर विचार किया गया। पेशवाई के लिए सभी नागा साधु 27 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में बैजनत्था मंदिर पहुंच जाएंगे। घी-खिचड़ी की रस्म के बाद दोपहर 12 बजे पेशवाई शीशमहल कॉलोनी, कमच्छा, भेलूपुर होते हुए बड़ा हनुमान घाट स्थित जूना अखाड़ा पहुंचेगी।
बैठक में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि महाराज, उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पुरी महाराज, महामंत्री महंत राजेश्वर पुरी महाराज, महंत नारायण गिरि, महंत मोहन गिरि, महंत महेश पुरी, महंत शैलेंद्र गिरि और महंत मोहन भारती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें