फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर और चंदौली के बच्चे भी हुए शामिल

Thu, 17 Jan 2019 02:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि देवो भव: जन जागरूकता रैली में मिर्जापुर जिले के बच्चों ने भी भाग लिया। जमालपुर क्षेत्र के वैष्णवी कॉन्वेंट स्कूल खेमईबरी के 19 छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य रामराज सिंह पटेल, नीता शर्मा, वंदना सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन


इनवर्सल पब्लिक स्कूल बहुआर के 39 बच्चों के साथ प्रधानाचार्य उमेश श्रीवास्तव, प्रबंधक रविशंकर तिवारी ने भी भाग लिया। नरायनपुर के बोस पब्लिक स्कूल के 40 बच्चों के साथ प्रधानाचार्य सुशील श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, सुचित्रा देवी रैली में शामिल हुईं। प्रबंधक अमरेंद्र शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।

कछवां के कछवां क्रिश्चिएन स्कूल के यीशु रत्नम, रंजना, ज्योति प्रकाश के संरक्षण में 80 बच्चे रैली में शामिल हुए। वहीं चंदौली जनपद के पड़ाव स्थित सेंट अल-हनीफ एजूकेशनल सेंटर और एमआईआईटी के तीन सौ बच्चों ने रैली में भाग लिया। रैली में शामिल बच्चे हाथों में अपराजिता का पोस्टर, प्रवासी भारतीय सम्मेलन का लोगो लेकर चल रहे थे। उनके साथ स्कूल के शिक्षक तारिक, इम्तियाज और चंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें