फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगने के साथ बिजली के खंभों और पेड़ों पर कराएं लाइटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने की। उन्होंने शहर और कार्यक्रम स्थल के आसपास खंभों को सिल्वर कलर में रंगने को कहा। आकर्षक सजावट पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सड़क किनारे के पेडों और बिजली के खंभे आदि की लाइटिंग कराएं। प्रमुख सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त से प्रचार होर्डिंग्स 15 जनवरी तक हटवाने को कहा। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत के निर्देश दिए। कहा कि 10 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसमें पर्यटन विभाग तैयारियों का प्रेजेंटेशन देगा। उन्होंने अधिकारियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी भी ली। बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल सहित कई विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें