फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन चोरी का पता नहीं, जरूरी कागजात भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, एक के बाद एक विभागों में चोरी होती जा रही है लेकिन अभी तक किसी का खुलासा नहीं हो सका है। इससे विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहे हैं। आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग में चंदन की लकड़ी चोरी होने के बाद अब इसी संकाय के क्रिया शरीर विभाग में आठ कमरों का ताला तोड़कर कुछ जरूरी कागजात चुरा लिए गए हैं।
विज्ञापन

परिसर में जब भी चोरी, मारपीट आदि घटनाएं होती है तो सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का दावा तो किया जाता है, बावजूद इसके घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। तीन अक्तूबर को द्रव्यगुण विभाग परिसर स्थित गार्डेन से चार चंदन के कीमती पेड़ को काटकर चोर ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, विश्वविद्यालय प्रशासन ने यहां कैमरा लगवा दिया लेेकिन घटना के 50 दिन बाद भी घटना को अंजाम देने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका। अभी यह सब चल ही रहा था कि 14 नवंबर को क्रियाशरीर विभाग में विभागाध्यक्ष के कमरे सहित विभाग के आठ अलग-अलग कमरों का ताला तोड़कर चोरी की गई। इसमें कंप्यूटर सीपीयू सहित कई इलेक्ट्रानिक उपकरणों के साथ ही विभागाध्यक्ष के कमरे से जरूरी कागजात भी चोरी हो गए हैं। यहां हालांकि सीसीटीवी कैमरा नहीं था। अब चोरी गए कागजात को लेकर संकाय में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर वो कौन से कागजात थे जो दराज तोड़कर चोरी गए। इस बारे में पूछे जाने पर विभागाध्यक्ष प्रो.संगीता गहलौत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही मामले से चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें