फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरक्षा के लिए काठमांडू निकली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सर्वदलीय गौरक्षा मंच की ओर से शनिवार को दशाश्वमेध घाट स्थित वाहन स्टैंड से बाइक रैली काठमांडू के लिए रवाना हुई। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षि जयपाल नयाल सनातनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णानंद शुक्ल के नेतृत्व में विभिन्न प्रदेशों से आए गौ वंश रक्षार्थ बाइक सवारों ने मां गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण किया। मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। हर-हर महादेव के उद्घोष के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद रवाना हुए।
विज्ञापन

भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास, बाबा बालकदास, चंद्रभाल सुकुमार, कवि इंद्रजीत निर्भीक, डा. सुभाष चंद्र, कमलेश विष्णु, जिज्ञासु, महेंद्र विक्रम सिंह, कवि चपाचप बनारसी, प्रह्लाद जायसवाल, कालीशंकर उपाध्याय, कृष्ण पांडेय आदि ने बाइक सवारों को त्रिशूल भेंट किया। गौ रक्षा मंत्रालय के गठन, छुट्टा पशुओं के उचित रखरखाव करने की मांग सरकार से की गई। इन्हीं मांगों के लिए निकली रैली 25 अक्तूबर को पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां दुग्धाभिषेक और काशी की गंगा का जल चढ़ाया जाएगा। नेपाल में सुंदरकांड और भजन संध्या का आयोजन किया गया है। 24 और 26 अक्तूबर को गौ कवि सम्मेलन होगा। रैली मऊ, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनौली पहुंचेगी। यहां से नेपाल जाएगी। 30 अक्तूबर को रैली वापस काशी पहुंचेगी। नेपाल के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर रैली का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें