फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन सीडीपीओ को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य पोषण मिशन एवं धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने जुलाई की रिपोर्ट न देने पर तीन सीडीपीओ को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में अनुपस्थित सहायक निदेशक मत्स्य और डीआईओएस को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कुपोषण मिशन की समीक्षा के दौरान सभी सीडीपीओ से गोद लिए गांव की जुलाई की रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट न देने पर सीडीपीओ ज्ञानपुर, भदोही नगर और अभोली को फटकार लगाई और सितंबर में जुलाई, अगस्त की रिपोर्ट साथ लेकर आने को कहा। डीएम ने कहा कि प्रत्येक केंद्रो पर महीने के पहले बुधवार को सुपोषण मेला आयोजित होगा। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के स्टाल,कुपोषण सेवाओं के स्टाल, परामर्श स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें कुपोषित, अतिकुपोषित, गर्भवती और एनीमिक महिलाओं को निशुल्क दवा और पंजीरी दी जाएगी। मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, बीएसए अमित कुमार सिंह आदि रहे। इसी तरह डीएम ने धान खरीद की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एक नवंबर से 28 फरवरी तक जिले में खरीद होगी। शासन से तय समर्थन मूल्य किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वह 15 सितंबर तक अपनला पंजीकरण करा लें। जिससे धान क्रय करने में कोई दिक्कत न हो। किसान किसी भी साईबर कैफे, जन सुविधा केंद्र पर विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन करा सकते हैं। इस मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें