फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को राष्ट्रीय खेल दिवस खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया गया। सनबीम स्कूल में बच्चों ने विभिन्न खेलों में खुल कर हाथ दिखाए और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों का शुभारंभ करते हुए प्रिंसिपल रेनूबाला सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी हैं। कृष्णकांत यादव और आकाश बरनवाल की देखरेख में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल इत्यादि में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान बाकी बच्चों ने मैदान के बाहर खेल देख कर उसका जमकर आनंद लिया। प्रिंसिपल ने बच्चों को बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हाकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। उस महान खिलाड़ी के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज के दिन खेलों में दिन बिताना सबसे अच्छा तरीका है। प्रिंसिपल ने बच्चों को ध्यानचंद की जीवनी के बारे में भी बताया। खेलों में विजेता बच्चों और टीमों को पुरस्कृत किया गया। खेलों के आयोजन में मुख्य रूप से कविता श्रीवास्तव, आशा यादव, अर्चना सिंह, अनिल यादव, फतेह मोहम्मद आदि रहे। उधर जिला स्टेडियम में बेसिक शिक्षक एकादश व बेसिक खेल अनुदेशक एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मैच में शिक्षक एकादश ने अनुदेशक एकादश को 2 विकेट से पराजित कर दिया। टास जीत पर अनुदेशक एकादश ने जितेंद्र तिवारी के 53 व महेंद्र यादव के 33 रन की बदौलत 20 ओवर में 166 रन बनाए। शिक्षक एकादश ने दो विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। शिक्षकों में अखिलेश कुमार 36, सुनील कुमार 26 व कप्तान शिवाकांत यादव ने 27 रन बनाए। इससे पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर राजकुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर, मनोज उपाध्याय, समरजीत यादव, सूर्यकांत मौर्य, दिलीप सिंह, राजेंद्र बिंद, सभाजीत यादव, अरविंद यादव, आशीष कुमार दुबे, आनंद प्रकाश राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें