फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नाग पंचमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित यज्ञों का समापन हो गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। ज्ञानपुर नगर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक चले भंडारे मेें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह गोपीगंज स्थित बड़े शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। छह अगस्त को हरिहर नाथ मंदिर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिसका हवन पूजन के साथ 14 अगस्त को समापन हुआ। इस अवसर पर 15 अगस्त बुधवार को शाम चार बजे से भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर पर बुधवार को नागपंचमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे का शुभारंभ 400 संतों को प्रसाद ग्रहण करवाकर किया गया। इसके बाद चले भंडारे में नगर समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा और चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता समेत हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक मंडल के प्रमोद कुमार अग्रवाल, शिव शंकर गुप्ता, भिखारी लाल अग्रवाल, टुनटुन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, विजय अग्रहरि, लक्ष्मण मोदनवाल, विजय मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें