फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा की छात्राओं की सुरक्षा का नया प्लॉन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पिछले दिनों नारी संरक्षण गृह और बाल गृह में आपराधिक घटनाओं के खुलासे के बाद शासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नया प्लॉन तैयार किया है। इसके तहत सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से रोज तीन बार छात्राओं की हाजिरी ली जाएगी। निदेशालय का पत्र मिलने के बाद विभागीय अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। इस माह के अंतिम सप्ताह तक तक सुरक्षा व्यवस्था की फाइनल रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेजा जाएगा। जिले के पांच ब्लॉकों सुरियावां, भदोही, ज्ञानपुर, औराई और डीघ में एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में करीब 500 छात्राएं पढ़ती हैं लेकिन सुरक्षा के कोई खास प्रबंध नहीं हैं। साथ ही पिछले दिनों नारी संरक्षण और बाल गृह में यौन शोषण की घटनाओं के खुलासे के बाद शासन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं की सुरक्षा के प्रति संजीदा हो गई है। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्रा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में जिला प्रशासन को 12 बिंदुओं की गाइड लाइन भेज कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया है। इसके तहत सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ बायोमैट्रिक मशीन से दिन में तीन बार छात्राओं की हाजिरी लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा बीएसएस, जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा महिला अधिकारियों की टीम से समय-समय पर निरीक्षण कराने का निर्देश दिया है। आवासीय परिसर के अंदर महिला वार्डन, शिक्षिका और अधिकृत महिला कर्मियों के अतिरिक्त कोई दूसरा व्यक्ति बिना अनुमति प्रवेश न करें। साथ ही निर्देश दिया है कि छात्राएं विद्यालय परिसर के बाहर अभिभावकों के बिना न जाएं। छात्राओं को भेजते समय अभिभावक के हस्ताक्षर का मिलान किया जाए। शाम को और रात्रि के समय वार्डन एवं पूर्णकालिक शिक्षिकाएं छात्राओं के साथ आवासीय स्थल पर निवास करें। जिला समन्वयक लालजी ने बताया कि निदेशालय के पत्र के अनुसार सभी बीईओ को व्यवस्थाएं लागू करने को कहा गया है। जल्द की डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें खर्च का बजट बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें