भदोही। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जिले को खुले में शौचमुक्त कराने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा। क्षेत्र पंचायत सभागार में उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से ही यह सपना पूरा हो सकता है। इसलिए इसमें प्रधानों के साथ ग्रामीणों का भी सहयोग अपेक्षित है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की जांच क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया कर रही है। जनपद को अच्छे नंबर मिले, इसके लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा आमजन का भी सहयोग चाहिए। कहा कि शासन की मंशा है कि स्वच्छ भारत की स्थापना हो। इसके लिए खुले में शौच से मुक्त होना बेहद अहम है। इसके लिए शौचालयों का निर्माण हो रहा है। जिसमे प्रधान व्यापक रूप से सहयोग कर सकते हैं। डीएम ने लोगों से कहा कि नियत स्थानों पर कूड़ा दान रखवाएं साथ ही लोगों को कुड़ेदान का प्रयोग करने को प्रेरित करें। सभी प्रधानों से अपने अपने गांव में 100-100 पौधे रोपने के बारे में कहा। गोष्ठी को सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी कमलजीत सिंह, नंद कुमार दूबे, आलोक मौर्य, सुनील कुमार ने भी संबोधित किया जबकि मौजूद लोगों में द्वारिका यादव, निर्मला यादव, सुरेश पूरी, संतोष यादव, कांती सिंह, केशव लाल, नागेश दत्त, समर बहादुर यादव, आशुतोष यादव, केदारनाथ पटेल, पुष्पा सिंह, दुर्गेश सिंह, रितेश सिंह, वंदना जायसवाल, सुभाष यादव, राकेश कुमार, रामनरेश यादव, बेचू लाल मौर्य, बालकृष्ण मौर्य, प्रियंका सिंह, कंचन राय, महनाज बीबी, शिवनारायण यादव, हरीश चंद्र यादव, हरिलाल, सभाजीत सिंह, सूर्यलाल रावत आदि उपस्थित रहे।