फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर होती रही रिमझिम बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंगलवार को पूरे दिन रिमझिम बरसात हुई। सावनी फुहारों से जहां मौसम सुहावना बना रहा, वहीं सिवान में धान की खेती ने और जोर पकड़ लिया। बड़ी संख्या में किसानों ने धान की रोपाई कराई। इस दौरान सिवान गुलजार रहे। दूसरी ओर लगातार रिमझिम बरसात ने सामान्य जनजीवन पर बुरा असर भी डाला। कई कच्चे मकान गिर गए। हफ्तेभर से लगातार बने बदली के माहौल के बीच जब-तब बारिश हो रही है। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर रिमझिम बरसात होती रही। इस दौरान तापमान गिरने से जहां लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की, वहीं खेती-बारी का काम तेज होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। स्कूली बच्चे भींगते हुए स्कूल गए। ज्ञानपुर नगर से लगे भिदिउरा गांव में लल्ले तिवारी का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गिर गया। भुक्तभोगी के मुताबिक इससे हजारों का नुकसान हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। दूसरी ओर से लगातार बारिश से निचले इलाकों में हुआ जलभराव जहां कम होने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं कच्ची सड़कें कीचड़ से सनी रहीं। ऐसी सड़कों पर चलते-फिरते तमाम बाइक और साइकल सवार गिरते रहे। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ज्ञानपुर नगर में पुरानी कलेक्ट्रेट के गेट, वीएनजीआईसी मैदान, पुलिस लाइन, पटेल नगर आदि जगहों पर जलभराव हो गया। इससे आने-जाने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें