फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने मनाया गुरु पूजन उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। इलाके के अकोढ़ा गांव में रविवार को आरएसएस की ओर से गुरू पूर्णिमा उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान साफ- सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। काशी के सहप्रांत कार्यवाहक सोहनलाल ने भगवा ध्वज के सामने पूजन कर राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा की मां प्रथम गुरु के रूप में हमें जीवन के मूल सिद्धांत सिखाती है। गुरु ही विपत्तियों के समय सही मार्ग प्रदर्शित करता है। कहा की समाज और राष्ट्रहित के लिए स्वयं सेवकों को हमेशा तैयार रहना चाहिए। अध्यक्षता कृष्णाकांत त्रिपाठी ने किया। मौके पर देवेंद्र कुमार, हौसिला प्रसाद पाठक, हितेश पाठक, विजय बहादुर, वीरेंद्र बहादुर, गोरेलाल पांडे, पप्पू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें