फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों में खामियां मिलने पर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गेहूं खरीद का जायजा लेने के लिए सोमवार को अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा और जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने जिले के तीन पीसीएफ और दो विपणन के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। दो केंद्रों पर अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताते हुए एडीएम ने प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई है। इसके लिए विपणन, पीसीएफ संग अन्य एजेंसियों की ओर से क्रय केंद्र खोले गए हैं। शासन की प्राथमिकता में खरीद होने से प्रशासन की ओर से समय-समय पर इसकी निगरानी की जा रही है। पीसीएफ के केंद्रों से आ रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा और जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने पीसीएफ के क्रय केंद्र उदयकरनपुर, पिलखिनी,वेदमनपुर, विपणन के राजपुरा स्थित और हरियावं का निरीक्षण किया। इस दौरान पीसीएफ के पिलखनी और वेदमनपुर केंद्र में अव्यवस्थाएं पाई गई। केंद्रों पर धनराशि और बोरों की कमी मिली। एडीएम ने इसको लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने पीसीएफ प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा। विपणन अधिकारी श्याम मिश्र ने कहा कि गेहूं खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रों का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें