फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट मोचन संगीत समारोह की शुरुआत आज से 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संकट मोचन संगीत समारोह की शुरुआत बुधवार को शाम सात बजे से होगी। जो नौ अप्रैल तक चलेगी। समारोह का आरंभ सोनम मानसिंह के ओडिसी नृत्य से होगा। समापन नौ अप्रैल को मुंबई की कंकणा बनर्जी के गायन से होगा। पहले दिन भजन सम्राट अनूप जलोटा भक्ति रस की गंगा बहाएंगे। संकट मोचन हनुमान के दरबार में चार अप्रैल से शुरू होने वाले संगीत महाकुंभ में देश 48 नामचीन कलाकार हाजिरी लगाएंगे। इनमें 23 पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कलाकार आकर्षण का केंद्र होंगे। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नहीं आएंगी। जावेद अख्तर और शबाना आजमी आएंगी।
विज्ञापन

दूसरे दिन बिरजू महाराज, पंडित जसराज, तीसरे दिन हरिप्रसाद चौरसिया, कव्वाल हमसर हयात निजामी आकर्षण का केंद्र होंगे। महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के छोटे भाई डॉ. बीएन मिश्र ने बताया कि इस बार नृत्य, संगीत के साथ कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अलग से कला दीर्घा लगाई गई है। विभिन्न चित्रकार और कलाकार अपनी कृतियों का प्रदर्शन करेंगे। किसी भी सामान्य कलाकार को भी यह मौका मिलेगा कि वह अपनी तूलिका से प्रभु हनुमान के किसी स्वरूप का चित्रांकन करे। इसके लिए 20 मीटर लंबा कैनवास लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें