फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिटी रेलवे स्टेशन और सारनाथ स्टेशन के बीच चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। हरिहरनाथ एक्सप्रेस और सारनाथ एक्सप्रेस कई घंटे तक कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसके चलते परेशान यात्रियों ने जमकर हंगामा भी किया। बाद में समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले सिटी रेलवे स्टेशन और सारनाथ रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। दोहरीकरण का कार्य तो बुधवार को पूरा कर लिया गया पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को लंबा इंतजार करते देखा गया। सारनाथ एक्सप्रेस और हरिहरनाथ एक्सप्रेस को भी इसके चलते कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। परेशान यात्री रेल अधिकारियों से इसका कारण पूछते रहे। संतुष्टि पूर्ण जवाब न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। इसके चलतेस्वतंत्रता सेनानी, दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। देर रात तक यह समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें