अबीर-गुलाल संग खूब चढ़ी ठंडई की मस्ती
वाराणसी। भारत विकास परिषद शिवा की ओर से शनिवार को गोयनका निवास महमूरगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में अबीर-गुलाल संग फूलों की होली खेली गई। ...मल दे गुलाल मोहे, ...होली खेले रघुवीरा अवध में, ...बलम पिचकारी जैसे होली गीतों पर सभी ने मनमोहक नृत्य पेश किया। कईयों ने हास्य व्यंग्य की कविताओं से खूब रंग जमाया। इस दौरान बनारसी ठंडई और चाट का भी लुत्फ उठाया। स्वागत कमल गोयनका और मधु गोयनका ने किया। इस अवसर पर नीलम रौनियार, सविता पोद्दार, पुष्पा गुप्ता, रूपा गोयल, अंशु अग्रवाल, संध्या सिंह, अर्चना अग्रवाल, राकेश मिड्ढा, अमर चंद्र अग्रवाल, वासुदेव गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अशोक कोठारी, रमेश गोयल, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।