फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरी छात्रा की मौत0

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गोलाघाट स्थित ननिहाल में रह रही सातवीं की छात्रा अरीबा उर्फ माही (13) की रविवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। माही शुक्रवार को बंदरों के झुंड के दौड़ाने पर दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़ी थी। माही का शव अस्पताल से ननिहाल आते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए इलाकाई लोगों का कहना था कि बंदरों के उत्पात से महिलाओं, बच्चों का छत पर निकलना दूभर हो गया है लेकिन शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के गुरेड़ी निवासी नईम खां सऊदी अरब में वुड डिजाइनर हैं। पति के सऊदी अरब में रहने के चलते उनकी पत्नी नाजमा बेगम गोलाघाट स्थित अपने पिता हाजी हलीम के यहां रहती हैं। उनकी बेटी अरीबा उर्फ माही (13) साहित्य नाका स्थित एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम माही घर की छत पर थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड आ गया और माही को दौड़ा लिया। घबराहट में माही दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर पड़ी। गंभीर रूप से जख्मी माही को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। माही की मौत से उसकी मां अचेत हो गई और ननिहाल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें