फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल का विजय अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ओलंपियन विवेक सिंह स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मुकाबलों में लखनऊ हास्टल विजेता रहा। स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और मालवीया क्लब के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला बराबरी पर रहा। लालपुर स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ पर चल रही प्रतियोगिता के पहले मैच में लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल ने लखनऊ के ही केडी सिंह बाबू सोसाइटी को 4-2 के अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए। लखनऊ हास्टल के रवि पाल ने दो, अमित और आबिद ने एक-एक गोल दागे।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और मालवीय क्लब के बीच कड़ा संघर्ष रहा। यह मैच 4-4 की बराबरी पर छूटा। इसमें दोनों टीमों के बीच अंकों का वितरण किया गया। मालवीय क्लब की ओर से शिवपूजन ने दो, संजय और प्रद्युमभन ने एक-एक गोल दागे। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से ऋषभ, पुनीत, अजीत व राजन ने एक-एक गोल किए। मैच के निर्णायक राजेश सोनकर, आशीष ठाकुर, आनंद पाठक, सुधीर सिंह, आशीष शर्मा, संजय पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें