फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास से होगा भारत का विकास: मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
आराजीलाइन। पनियरा गांव में रिन्यू पावर के ‘इडू हब’ भवन का बुधवार को उद्घाटन हुआ। नगर निगम की मेयर मृदुला जायसवाल ने कहा कि गांवों का विकास करके ही संपूर्ण भारत के विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन

रिन्यू पावर की सह निदेशक वैशाली सिन्हा ने कहा कि वह पनियरा गांव को इडू हब देकर विकास के मार्ग प्रशस्त करना चाहती हैं। इसी हब के माध्यम से बच्चों के लिए विशेष ज्ञान व कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। कहा कि स्वर्ग परियोजना के माध्यम से सोलर पावर ग्रिड 200 घरों में विद्युत आपूर्ति कर रहा है। अब यहां से लोग स्वच्छ जल भी प्राप्त कर सकेंगे। संस्था की सह निदेशिका ने कहा कि पनियरा में स्वच्छ पर्यावरण व स्वच्छ जल प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। कहां की एटीएम कार्ड की तरह किसानों, ग्रामीणों को एक कार्ड दिया जाएगा। इसके माध्यम से लोग पीने का स्वच्छ जल प्राप्त कर सकेंगे। मामूली राशि का भुगतान कर लोग यहां से आरओ का पानी ले सकेंगे। कार्ड को रिचार्ज कराने की सुविधा है। समारोह में एसडीएम राजातालाब ईसा दुहन ने सक्षम लोगों से समाज विकास मे आगे आने की अपील की। संस्था के कर्नल पुष्पराज, ग्रामया संस्था की बिंदु सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्ता, कुलश्रेष्ठा, पदमा सिंह, हनुमान सिंह, शिरीन, लल्लन दुबे, अजय सिंह, अजय पांडे, चंद्रमणि पांडेय, राजदेव आदि मौजूद रहे।
वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के बताए जाएंगे तरीके
इस हब के माध्यम से पुरुष व महिला किसान के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की विधियां भी प्रदान की जाएंगी। बच्चे यहां से शिक्षा के बाद अतिरिक्त क्लास के माध्यम से नवीन तकनीकी जानकारी प्राप्त कर ज्ञान बढ़ाएंगे। खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षित हो सकेंगे। गांव की बारहवीं तक के छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च संस्था उठाएगी। यह छात्रवृत्ति बारहवीं के बाद हर साल तेज छात्रों को देकर योजना जारी रखी जाएगी। वैशाली ने गृह उद्योगों, स्थानीय ग्रामीण उद्योगों को भी बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पनियरा होगा उच्चीकृत अंग्रेजी मध्यम से पढ़ेंगे बच्चे
आराजीलाइन। प्राथमिक विद्यालय पनियरा के बच्चे अंग्रेजी शिक्षा माध्यम से पढ़ाई जाएगी। सरकार की योजना के तहत ब्लाक के पांच प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम करना है। अब प्राथमिक विद्यालय पनियरा को भी इसके लिए चयनित किया किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्ता ने बताया कि अप्रैल से यहां पर अंग्रेजी माध्यम से विद्यालय शुरू हो जाएगा। इस संबंध में संकुल प्रभारी चंद्रमणि पांडेय, राजदेव राम ने विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें