फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुदाय के व्यवहार में परिवर्तन के लिए कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रॉबर्ट चैंबर की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को पहड़िया के सुरभि होटल में किया गया। डब्ल्यूएसएससीसी की ओर से आयोजित कार्यशाला में बिहैवियर चेंज कम्युनिकेशन शेयर लर्न प्लान के बारे में बताया गया। इसमें वाराणसी के अलावा विंध्याचल मंडल के अधिकारियों, जिला कंसल्टेंट, सचिव, स्वच्छग्रही आदि शामिल रहे। इसका उद्घाटन दीप जलाकर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने किया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि पिछले स्वच्छता अभियान से ये अभियान अलग है। हमारा उद्देश्य सिर्फ शौचालय का निर्माण करना नहीं है बल्कि समुदाय के व्यवहार में परिवर्तन कर प्रयोग सुनिश्चित करना भी है। वर्कशॉप के आखिरी दिन दोनों मंडल के सात, जिले के डीएम की मौजूदगी में अपना प्लान शेयर करेगी। सभी जनपद का सत्यापन किया जा रहा है। सभी त्योहार के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रम को जोड़ रहे हैं। गांव में ओडीएफ के बारे में बताएं। अच्छी कहानी खुद गांव में जाकर बताएं। बाल स्वच्छता रथ स्वच्छ संक्रांति से लेकर कई कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें