फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पद के लिए 12 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निकाय चुनाव में नामांकन के चौथे दिन शनिवार को नगर निगम के पार्षद के लिए 12 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं रामनगर नगर पालिका से चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया। गंगापुर नगर पंचायत से एक दावेदार ने पर्चा भरा। मेयर के लिए अब तक किसी ने नामांकन नहीं किया है। शनिवार को मेयर के लिए एक नामांकन पत्र लिया गया। अब तक पांच लोग मेयर के लिए नामांकन पत्र ले चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के नगवां वार्ड से कृष्ण गोपाल पटेल (निर्दल), नेवादा से राजबहादुर सिंह (निर्दल), तुलसीपुर से कौशल्या (कांग्रेस), सारनाथ से गीता देवी (निर्दल), नवापुरा से एखलाक अहमद (कांग्रेस), सलेमपुरा से मजहबी अंसारी (निर्दल), प्रह्लाद घाट से कमलेश कुमार साहनी (निर्दल), भदैनी से मीनू शर्मा (निर्दल), धूपचंडी से माधुरी सिंह (निर्दल), लक्सा से विवेक यादव (निर्दल), बेनियां से नन्हे खां (सपा समर्थित), कटेहर से अफजाल अंसारी (अभा लोकतांत्रिक कांग्रेस) ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।
इसी प्रकार नगर पालिका रामनगर के वार्ड नंबर-4 नई बस्ती बघेली टोला से सरवरी बानो (कांग्रेस), रामपुर दक्षिणी से सतीश केसरी, तपोवन दक्षिणी से बालकृष्ण कन्नौजिया एवं मछरहट्टा उत्तरी से राकेश सहित चार ने नामांकन किया। नगर पंचायत गंगापुर के वार्ड संख्या-5 से दीपिका ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

अब तक नगर निगम के 15 वार्डों से 17 और नगर पालिका परिषद रामनगर के छह वार्ड से आठ तथा नगर पंचायत गंगापुर से एक सहित कुल 26 प्रत्याशियों ने पार्षद और सभासद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें