फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। रविवार पांच नवंबर को यहां मतदान होगा। छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर छात्र अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलने वाली वोटिंग के दौरान कुल 4340 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। इस क्रम में शुक्रवार शाम चार बजे प्रचार का शोर थम गया।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में रविवार को छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान होना है। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के लिए यहां 22 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के दिन छात्र-छात्राओं को अपना परिचय लेकर आना अनिवार्य होगा। जिन्हें परिचय पत्र नहीं मिला है वो शुल्क रसीद की मूल प्रति और एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आएं। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी बंदोबस्त किए गए हैं। सभी बूथों और मतगणना स्थल की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर प्रत्याशी केवल एक एजेंट रख सकते हैं। मतदान एवं मतगणना के दौरान प्रत्याशी एवं उनके एजेंट को मोबाइल लेकर आना प्रतिबंधित रहेगा। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक वोटिंग होगी। मतदान के बाद फौरन मतगणना शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रधान चुनाव अधिकारी ने चुनाव समिति के सदस्यों के साथ महाविद्यालय में बनाए गए सभी बूथों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें