फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में सुधारों का जारी रहेगा सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि जीएसटी में राहत के प्रारंभिक उपायों के बाद आगे भी सुधार जारी रहेंगे। कहा, सुधार के दरवाजे बंद नहीं हैं। आगे भी जो दिक्कतें और सुझाव आएंगे, उनके अनुसार कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू करने के बाद अब तक सामने आई खामियों को दूर करने के लिए घोषणा की है। इन से आम जनता के साथ व्यापारियों और उद्यमियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को मलदहिया स्थित एक बैंक्वेट हाल में नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित ‘आर्थिक सुधार के सौ दिन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि व्यापारियों को जो भी दिककतें आएं वे पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश सरकार तक पहुंचा सकते हैं। उत्तर प्रदेश जीएसटी संग्रह में देश में सभी राज्यों से आगे है। आने वाले दिनों में प्रदेश में इंस्पेक्टर राज और गुंडाराज को समाप्त किया जाएगा। व्यापारी हितों की उपेक्षा नहीं की जाएगी। वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सजीव सिंह बिल्लू ने कहा कि जीएसटी देश के आर्थिक विकास में एक क्त्रसंतिकारी कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें