फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर किले से बग्घी निकलेगी आज, शाही सवारी का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाव, रूप-सज्जा और रंग-विन्यास में अपने तरह की निराली रामनगर की रामलीला का मंचन मंगलवार से आरंभ होगा लेकिन लीला स्थलों पर तैयारियां अभी पूरी नहीं हो सकी हैं। गलियों में बदइंतजामी सिर चढ़कर बोल रही है, तो रामबाग के पास जहां रावण जन्म होगा वहां अभी झाड़-फानूस की सफाई तक नहीं हो सकी है। हालांकि अयोध्या भवन को रंग-रोगन कर चमकाने का काम तेज हो गया है। सोमवार को काशिराज डॉ. अनंत नारायण सिंह की मौजूदगी में शाही सवारी का ट्रायल होगा। लीला के निमित्त किले से बग्घी निकाली जाएगी। अनंत चतुर्दशी पर भगवान अनंत के सौभाग्य के अक्षय धागे के धारण करने के साथ ही रामनगर की रामलीला का मंचन रामबाग के प्रवेश द्वार पर स्थित मैदान से आरंभ होगा।इस लीला स्थल की अभी तक सफाई नहीं कराई जा सकी है। पंचवटी, जनकपुरी के अलावा नक्कटैया लीला स्थल भी बदहाल पड़े हैं। हर जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि काशिराज के बाहर होने की वजह से लीला स्थलों की साज-सज्जा में तेजी नहीं आ सकी है। काशिराज शाही सवारी के ट्रायल के लिए सोमवार को पहुंचेंगे। इससे पहले अयोध्या भवन को सजाने-संवारने का काम तेज कर दिया गया है। रंग-रोगन किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किले के मुख्यद्वार की रंगाई भी अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें