फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में मिली कई खामियां, कार्रवाई तय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन स्थित फूड प्लाजा, जान आहार इत्यादि का आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। अचानक शुरू हुए निरीक्षण की वजह से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। फ़ूड प्लाजा में निरीक्षण के दौरान कई खामियां नजर आई। सीआरएम ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए है। भारी जुर्माना तय है।
विज्ञापन

सीआरएम (मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक) शनिवार को बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के दोपहर बाद लखनऊ से वाराणसी पहुंच गए। कैंट रेलवे स्टेशन पर वह सबसे पहले जन आहार पहुंचे जहां चाय मांगा। सही रेट मिलने के बाद जनता खाना लिया। आईआरसीटीसी के स्थानीय अधिकारी सीआरएम को देख दौड़ना भागना शुरू कर दिए। उनको देखकर संचालकों में हड़कंप मच गया। जन आहार में रेट लिस्ट सामने लगाने तथा रसोई में पानी के लीकेज को ठीक कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद वह फूड प्लाजा पहुंचे जहां खामियां ही खामियां नजर आई। पनीर की सब्जी को चेक कराया तो उसमे खट्टापन था। इसी प्रकार एक यात्री ने समोसे की गुड़वत्ता को लेकर शिकायत की। इसपर सभी समोसे को वहां से हटवाया दिया और जमकर फटकार लगाई। सीआरएम ने खाना खरीद रहे यात्रियों से स्टॉल पर ही फीडबैक लिया। जिस खाने के आइटम में जीएसटी जुड़ा हुआ है उस लिस्ट पर अलग से ऊपर जीएसटी शामिल है, हिंदी में फ़ूड प्लाजा संचालक को दर्ज कराने को कहा। इसके अलावां सभी के डॉक्यूमेंट चेक किये गए। स्टॉल भी देखे गए। सुबह से शाम तक रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का निरीक्षण हुआ। सीआरएम ने यात्रियों को समय से गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें