गोपीगंज। शनिवार को थाने में समाधान दिवस पर आए जिलाधिकारी विशाख जी,पुलिस अधीक्षक सचिंद्र कुमार ने थाना क्षेत्र के गंगा घाटों पर छापेमारी की। घाटों पर घूम रहे दो संदिग्धों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। फरियादियों की समस्या सुनने के बाद डीएम,एसपी ने अचानक घाटों की तरफ रुख कर दिया। उन्होंने गंगा घाटों से हो रही अवैध बालू खनन को पूरी तरह से बंद करने की हिदायत दी। कहा कि निर्दे श के बावजूद स्थानीय स्तर पर मिलीभगत से बालू निकासी, खनन की शिकायतें मिल रही है। कहा कि अवैध बालू खनन, परिवहन रोकने की सख्ती से हिदायत दी। चेतावनी दी कि इसमें शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि गंगा घाटों पर खनन माफियाओं ने बालू को जगह-जगह डंप कर रखा है। स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर के ग्रामीण रास्तों के जरिए निकासी कर देते हैं। दिन में तो एक भी वाहन नहीं दिखते, लेकिन रात में बालू निकासी कर लेते हैं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों के पास लगातार पहुंच रही थी। आलाधिकारियों ने घाटों पर डंप बालू की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। निर्देश न मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।