फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती धरती तर कर गईं बारिश की बूंदें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शुक्रवार शाम रिमझिम फुहारों से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश के बीच पुरवा हवाएं चलती रहीं। पूरे दिन गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। सुहाने मौसम का आनंद लेने लोग पार्कों और गंगा किनारे पहुंचे। रात में भी हल्की बारिश होती रही। मौसम विज्ञानियों ने इसे प्री मानसून की बारिश बताया। शुक्रवार को दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि यह प्री-मानसून की बारिश है। 18-20 जून तक प्री-मानसून में अच्छी बारिश की उम्मीद है। पीछे-पीछे मानसून भी आ रहा है। बिहार के पूर्वी हिस्से में मानसून दस्तक दे चुका है। इधर मानसून 22 जून तक आएगा। बताया कि शुक्रवार की बारिश के बाद धूप खिलने से उमस व गर्मी और बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी में मानसून तेजी से बन रहा है। पुरवा हवा का दबाव बना हुआ है। इससे अच्छी बारिश के आसार हैं।
सड़कों पर पसरी सिल्ट
बारिश होने से शहर में कीचड़ हो गया है। छित्तूपुर, जयप्रकाशनगर, पांडेयपुर, प्रेमचंद नगर कॉलोनी, अशोक विहार समेत जिन इलाकों में नाले की सफाई कर सिल्ट सड़क किनारे रखी गई है, वहां और दिक्कत बढ़ गई है। बारिश के बाद सिल्ट सड़कों तक फैल गई है। इससे लोगोें को आवागमन में दिक्कत हो रही है। अन्य जगहों पर जलजमाव से भी लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें