फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में बदले जा रहे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बिजली विभाग ने मछलीशहर-जंघई मेन लाइन के जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों को खासी राहत मिलेगी। खासकर जर्जर तारों से अक्सर फसलों में आग लगने की घटना पर रोक लग सकेगी। साथ ही फाल्ट भी नहीं हुआ करेंगे।
विज्ञापन

मछलीशहर जंघई मेन लाईन कई वर्ष पहले खिची गई थी जो की काफी जर्जर हो गई थी रोजाना तार टूट के गिरने से हर वर्ष किसानों की सैकड़ों बिघे फसल आग की भेंट चढ जाती थी। जिससे किसानों का लाखों का नुकसान के साथ साथ बिजली आपूर्ति भी फेल हो जाती थी। इससे जान भी जा चुकी है, जिसके लिए विभाग ने अब एक प्राईवेट कम्पनी के माध्यम से विशेष मेन्टनेन्स के तहत तार बदलवाने का काम शुरु कर दिया है, जो लगभग दस दिन तक चलेगा तार बदलते ही लोगों को राहत मिल जायेगी और सप्लाई भी अनवरत चलती रहेगी। एसडीओ मछलीशहर एम प्रसाद का कहना है कि तार एल एण्ड टी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के माध्यम से बदला जा रहा है। इसकी लागत काम पुरा होने के बाद ही पता चलेगा। तार बदले जाने के बाद फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। अवर अभियन्ता आरके दुबे का कहना है कि 33 हजार के बाद 11 हजार बोल्ट का तार भी बदलने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें