चकिया(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में शुक्रवार की सुबह करैलवां बंधी के पास अज्ञात वृद्धा का शव देखकर ग्रामीणो में हलचल मच गई। ग्राम प्रधान विनोद यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला को विक्षिप्त बताया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह करैलवां बंधी के पास से गुजर रहे ग्रामीणो ने बंधी के पास वृद्ध महिला का शव देखकर शोर मचाना आरंभ किया। सूचना मिलने पर रामपुर चौकी इंचार्ज कपिल देव यादव मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अज्ञात महिला विक्षिप्त थी तथा पिछले 15 दिनों से आस-पास के गांवों में भीख मांग कर जीवन यापन कर रही थी।