फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत प्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रीज के बनने के काम प्रारंभ-सेलेक्ट-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज का हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन

काफी अरसे से चुनावी मुद्दा रहा है यह ओवर ब्रिज
चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 अक्तूबर को किया था शिलान्यास
चंदौली। बहुप्रतीक्षित चंदौली रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण का काम शनिवार से शुरू हो गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सेतु निगम के अधिकारियों के साथ विधि विधान से भूमि पूजन किया। इससे पहले पिछले 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था। इस ओवर ब्रिज को 31 जून 2019 तक पूर्ण कर लिया जाना है। आजादी के बाद से ही मझवार रेल लाइन पर पुल निर्माण की मांग उठ रही थी। इस मुद्दे को लेकर कई लोग सांसद व विधायक भी बन गए, लेकिन ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हो पाया। इसी तरह डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी इस मुद्दे को लेकर चुनाव में कूदे थे। केंद्र में सरकार बनने के तीन साल बाद भी ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हो सका, जिस पर काफी आलोचना भी हुई। आखिरकार 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने इस ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इसके बाद शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इस दौरान डॉ. महेंद्रनाथ ने कहा कि चुनावी मुद्दा न भी होता तब भी इसे बनवाया जाता। जिले में कोई भी विकास कार्य इससे महत्वपूर्ण नहीं हो सकता। इस ओवरब्रिज के बनने से कम से कम दर्जन भर गांव लाभान्वित होंगे। इसके अलावा गाजीपुर और गोरखपुर आदि को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग भी होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, टून्ना गुरू, अनिल सिंह, शमशेर सिंह, शशि शंकर सिंह, आशीष रघुवंशी, शिवराज सिंह, पंकज, अभिमन्यु, रमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें