फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 150 महिलाओं ने तीजोत्सव पर की शिव-पार्वती की पूजा

विज्ञापन
नव्या भूमिहार क्लब काशी महिला संगठन द्वारा आयोजित तीजोत्सव में शामिल महिलाएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
वाराणसी। नव्या भूमिहार क्लब काशी महिला संगठन की ओर से ककरमत्ता स्थित एक होटल में हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 150 से अधिक महिलाओं ने सोलह शृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा की और गीत-संगीत के बीच मनोरंजन किया।
विज्ञापन

संस्था की संस्थापिका अनुपमा राय सहित अन्य महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम स्थल पर तीज की पारंपरिक सजावट की गई। सज-धज कर पहुंचीं महिलाएं तीजोत्सव के उल्लास में डूब गईं। उन्होंने विधिवत शिव-पार्वती की पूजा की। कार्यक्रम का संचालन वैशाली, रीना राय, परी राय, रश्मि, ऋतु राय और अर्पिता राय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रीति राय, मधुलिका राय, नीतू सिंह, अंजलि तिवारी, सौम्या राय मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें