चिरईगांव। विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह हो गई कि केवल शनिवार को ही पीएचसी पर कुत्तों के काटने के बाद 150 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया गया। इनमें नए और पुराने दोनों मरीज शामिल हैं। पीएचसी पर तैनात डॉ. सुजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि छितौना, जाल्हूपुर, उमरहां, बराई, तोफापुर, शंकरपुर सहित कई अन्य गांवों से बड़ी संख्या में पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। संवाद