चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में शनिवार को क्राफ्ट मेला 2026 का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि वीडीए के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नए वर्ष पर काशी में आए पर्यटकों और आम जनता को भी सीधे हस्त शिल्पियों एवं बुनकरों से सस्ते मूल्य पर वस्तुएं खरीदने का अवसर मिलेगा। शिल्प मेला में स्वदेशी सामानों की खूब बिक्री हो रही है। आने वाला समय देश का हर व्यक्ति स्वदेशी वस्तु ही उपयोग में लेगा। मेला संयोजक अमनदीप शर्मा और गुफरान मलिक ने बताया कि मेला एक से 31 जनवरी तक चलेगा। यहां उत्तराखंड की सदरी, मुरादाबाद के कंबल, पटियाला की जूती, सहारनपुर फर्नीचर, पंजाब की फुलकारी, कश्मीर के सूट शॉल, खुर्जा की क्रॉकरी, राजस्थान की ज्वैलरी, भदोही का कालीन, दिल्ली के लेदर बैग, चंडीगढ़ के सूट आदि अन्य उपयोगी वस्तुएं मेले में शामिल हैं। खादी ग्रामोद्योग परिक्षेत्रीय अधिकारी यूपी सिंह संजय, अमन जायसवाल, सुमित कुमार सिंह, पर्यटन निदेशक दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे।