लीनेस क्लब की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल महिलाएं। संवाद
लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट यूपी-1 की ओर से विंध्य डिस्ट्रिक्ट सम्मान समारोह अन्विका का आयोजन मलदहिया स्थित एक होटल में हुआ। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट के 10 क्लबों की 60 पदाधिकारियों सहित 150 सदस्यों को सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्यों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
मुख्य अतिथि चंडीगढ़ की मल्टीपल प्रेसिडेंट मनीषा शर्मा, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मल्टीपल प्रेसिडेंट मीनू मिश्रा, पूर्व मल्टीपल प्रेसिडेंट शशि कुटियाला व डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष रमनलता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। गणेश वंदना के बाद पांच जिलों के 10 क्लबों ने अलग-अलग थीम पर परेड निकाला। अतिथियों ने क्लब की अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष और कैबिनेट के 30 पदाधिकारियों और 90 सदस्यों को बेहतर कार्य के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मनीषा शर्मा ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। सभी को अपनी जीवन में इस भाव से कार्य करना चाहिए। सदस्य और उनके बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई पर नाटक, हास्य नाटिका और नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। स्वागत सुनीता अरोड़ा, क्षमा अग्रवाल और शशि मेनन ने किया। संचालन रागिनी त्रिपाठी व वर्षा त्रिवेदी और धन्यवाद ज्ञापन रश्मि बर्मन ने किया। इस मौके पर अरुणा श्रीवास्तव, रागिनी त्रिपाठी, क्षमा अग्रवाल सहित मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर, लखनऊ, अनपरा के क्लब के पदाधिकारी व सदस्य आए हुए थे।