फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर लगेंगे 15 वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गर्मी को देखते हुए वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में स्टेशन पर 5 अतिरिक्त वाटर कूलर लगाए गए हैं और आने वाले कुछ दिनों में 15 वाटर कूलर लगाए जाएंगे। रेल कर्मचारियों और यात्रियों को 2500 ओआरएस पैकेट बांटे गए। लोको पायलट लॉबी, गार्ड लॉबी, टीटीई लॉबी, जीआरपी, आरपीएफ, दूरसंचार, विद्युत और यांत्रिक विभाग, ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रथम और द्वितीय के खंड, ट्रैक मेंटेनेंस स्टाफ, कुली व प्लेटफॉर्म पर मौजूद स्टॉल वेंडरों को ओआरएस दिया गया। स्टॉल वेंडरों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरतमंद यात्रियों को ओआरएस निशुल्क उपलब्ध करवाया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें