वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन से पुणे तक चलने वाली अमृत भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को बरेका से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शाम 4:45 बजे बनारस स्टेशन से खुलकर उद्घाटन विशेष गाड़ी अगले दिन रात 12:55 बजे पुणे पहुंचेगी। यानी कुल 31 घंटे का सफर होगा। यात्रियों के लिए यह ट्रेन कब से चलाई जाएगी, अभी इस पर तिथि तय नहीं हो पाई है। इस ट्रेन के चलाने के रेलवे के फैसले के बाद पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बनारस रेलवे स्टेशन पर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी तैयारी का जायजा ले रहे हैं। 22 कोच की इस विशेष ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 8 से रवाना किया जाएगा। ब्यूरो