फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 20 टन थाई मांगुर मछली के साथ तीन गिरफ्तार, मत्स्य विभाग ने गड्ढा खोदवाकर दबवाया

Wed, 20 Jan 2021 10:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डंप की जा रही मछली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले के डाफी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की रात एक ट्रक से पुलिस ने 20 टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद की। इसके साथ ही ट्रक से पश्चिम बंगाल के सरपल्ली के तपस सिकंदर व सपन विश्वास और मुर्शिदाबाद के माधव मंडल को प्रतिबंधित मछली की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को रमना में जेसीबी से गड्डा खुदवाकर मछलियों को मिट्टी के नीचे दबवाया गया।

विज्ञापन


लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित मछलियों की खेप ट्रक से पश्चिम बंगाल से लेकर तस्कर अहमदाबाद जा रहे हैं। सूचना के आधार पर डाफी टोल प्लाजा के समीप चेकिंग शुरू कराई गई तो एक ट्रक से 20 टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के साथ तीन तस्कर पकड़े गए।

इसकी सूचना मत्स्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। उधर, मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र प्रसाद ने बताया कि थाई मांगुर मछली की खरीद और बिक्री पर एनजीटी की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


लंका थाने की पुलिस की सूचना के आधार पर मौके पर जाकर राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में गड्ढा खोदवाकर मछलियों को मिट्टी के नीचे दबा दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते दिनों पश्चिम बंगाल से हापुड़ ले जाई जा रही थाई मांगुर मछलियों की खेप एक ट्रक से लंका थाने की पुलिस ने डाफी टोल प्लाजा के समीप से बरामद किया था।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें