फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सारनाथ में मधुमक्खियों ने श्रीलंका के 15 पर्यटकों को काटा

विज्ञापन
सारनाथ में मधुमक्खियों का आतंक कई पर्यटक जख्मी मचा अफरा तफरी । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
दुकानदारों ने करवाया उपचार, रूस के एक ग्रुप पर भी किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सारनाथ। गौतम बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में बृहस्पतिवार को मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। दोपहर दो बजे धमेख स्तूप से लेकर म्यूजियम तक अफरा-तफरी रही। 15 पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काट लिया। आनन-फानन आसपास के दुकानदारों ने लोगों को अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया।
विज्ञापन

सारनाथ में बृहस्पतिवार को पर्यटक धमेख स्तूप, म्यूजियम से लेकर मंदिरों में घूमते रहे। इसी बीच जैन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ से मधुमक्खियों का झुंड तेजी से निकला। लोग इधर-उधर सुरक्षित जगहों पर भागने लगे। मूलगंध कुटी बिहार मंदिर, जैन मंदिर, पुरातत्विक खंडहर परिसर, म्यूजियम तक अफरा-तफरी रही। कुछ लोगों ने टिकट घर में भागकर किसी तरह मधुमक्खियों से खुद को बचाया। श्रीलंका से 45 पर्यटकों के दल में करीब 10 पर्यटक मधुमक्खियों का शिकार हो गए। रूस से आए एक ग्रुप पर धमेख स्तूप के पास अचानक से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में स्वेतलाना, झान्या, व्लादिमीर और तान्या के चेहरे पर मधुमक्खियों ने काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें