लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को आरटीपीसीआर टेस्ट में 15 यात्री संक्रमित पाए गए। इन्हें टर्मिनल के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने यात्रियों को कोविड गाइडलाइन का पालन कर होम आइसोलेट होने को कहा। शारजाह के लिए उड़ान भरने के लिए 119 यात्री एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर संक्रमण से बचाव को लेकर टर्मिनल के बाहर प्रस्थान कक्ष के बगल में ही काउंटर पर रैपिड आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। सुबह साढ़े दस से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक परीक्षण में 119 यात्रियों की जांच की गई।